सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने मुंबई में भारत-सेशेल्स व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया

ApniKhabar

सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी अपनी पत्‍नी वेरोनिक हर्मिनी के साथ पांच दिन के भारत दौरे पर कल मुंबई पहुंचे। उन्‍होंने केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानन्‍द सोनोवाल से मुलाकात की और भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित भारत-सेशेल्स व्यापार गोलमेज सम्मेलन में भाग लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति हर्मिनी ने कहा कि पिछले 50 वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत हुए हैं तथा वे इस सहयोग को और बढ़ाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि उनका देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का सम्मान करता है।

इस अवसर पर केन्‍द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संबंधों और समुद्री संपर्कों पर आधारित एक विश्वसनीय साझेदारी है जिसका विस्तार स्वास्थ्य, सेवा, शिक्षा, समुद्री सुरक्षा और आपदा राहत में सहयोग तक हो गया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बढ़ता व्यापार, भारतीय निवेश, मुंबई-माहे के बीच सीधा संपर्क और भारत की बंदरगाह-आधारित विकास पहल आर्थिक तथा रणनीतिक सहयोग के नए अवसर पैदा कर रही हैं।

सम्‍मेलन में सेशेल्स के विदेश और प्रवासी मामलों के मंत्री बैरी फॉरे तथा वित्त, आर्थिक योजना, व्यापार और निवेश मंत्री पियरे लापोर्टे भी दोनों देशों के उद्यमियों के साथ उपस्थित थे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

नवम्‍बर में कम हुआ देश का व्‍यापार घाटा

ApniKhabar

ApniKhabarइस साल नवम्‍बर में देश का व्‍यापार घाटा कम होकर 24 अरब 53 करोड़ अमरीकी डॉलर पर आ गया है। सोने, तेल और कोयले के आयात में कमी आने की…

एमएसएमई ने कारीगरों की ऑनलाइन पहुंच हेतु अमेज़न संग समझौता

ApniKhabar

ApniKhabarसूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री विश्‍वकर्मा योजना के अंतर्गत पंजीकृत कारीगरों की ऑनलाइन बाजार पहुंच को बढावा देने के लिए अमेजन सेलर सर्विस…