सर्बानंद सोनोवाल ने वाराणसी में पहले हाइड्रोजन जलयान को दिखाई हरी झंडी

ApniKhabar

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज वाराणसी में देश के पहले हाइड्रोजन चालित जलयान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में निर्मित यह जलयान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री सोनोवाल ने कहा देश में व्यावसायिक के साथ ही पर्यटन के लिए भी जल मार्ग को अनुकूल बनाया जा रहा है।

वाराणसी से हल्दिया तक इतना बड़ा स्ट्रेस जो है सारी स्ट्रेस को हम अधिक ऑपरेशनल बनाने के लिए चाहे कार्गाे हो, चाहे पैसेंजर हो, चाहे क्रूज हो अलग-अलग भिन्न-भिन्न प्रकार की बेसल का हम इसका गतिविधियां बढ़ाएंगे और आप लोगों ने देखा है पिछले 11 साल में जो बदलाव संभव हुआ है यह सिर्फ इसलिए संभव हुई है कि माननीय प्रधानमंत्री जी की जो दूर दृष्टि नेतृत्व है, जो कुशल नेतृत्व है उनके नेतृत्व ने आज सभी सभी विभाग को सभी मंत्रालय को आज शक्ति दी है, दिशा दी है। इस वातानुकूलित क्रूज में कई आधुनिक सुविधाएं हैं। करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस जलयान में 50 लोगों के बैठने की क्षमता है। इसमें सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…