प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन

ApniKhabar

प्रख्‍यात अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। हाल ही में उन्हें वृद्धावस्था संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। केवड़ातला महाश्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेरहामपुर में वर्ष 1942 में जन्मे, श्री चट्टोपाध्‍याय ने एफटीआईआई पुणे से स्नातक किया। उन्होंने 1968 में तपन सिन्हा की फिल्म “अपंजन” से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।

अभिनेता कल्याण चट्टोपाध्याय ने सत्यजीत रे की “प्रतिद्वंद्वी”, तपन सिन्हा की “सगीना महतो”, तरुण मजूमदार की “धन्य मेये”, साथ ही “सफेद हाथी”, “पार” और हाल ही में आई हिंदी फिल्म “कहानी” में भी अभिनय किया।उन्होंने 400 से अधिक फिल्मों के साथ ही कई टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया। उनके निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर है।

Related Posts

पश्चिम बंगाल: SIR में लापरवाही पर चुनाव आयोग की सख्त कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में गंभीर लापरवाही और कदाचार की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कड़ा एक्शन लिया है। आयोग ने 5 जिलों…

बांग्लादेश में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे शामिल

ApniKhabar

ApniKhabarलोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस महीने की 17 तारीख को ढाका में बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी के अध्यक्ष तारिक रहमान के नेतृत्व में नव निर्वाचित बांग्लादेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह…