महाशिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक भोजपुर शिव मंदिर परिसर में 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय ‘महादेव भोजपुर महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन रायसेन के सहयोग से होने वाले इस महोत्सव में लोकगायन, लोकनृत्य, नृत्य-नाटिका, सुगम संगीत और काव्य-पाठ की प्रस्तुतियां होंगी।






