दलहन आत्मनिर्भर मिशन में आज होगी चर्चा, कृषि मंत्री करेंगे शुभारंभ

ApniKhabar

भोपाल। सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र (FLRP) में आज नेशनल पल्सेज कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन की शुरुआत सुबह 9:30 बजे होगी। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी उपस्थित रहेंगे।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर उच्चस्तरीय विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन में दलहन उत्पादन, उत्पादकता वृद्धि, बीज गुणवत्ता, मूल्य संवर्धन तथा किसानों की आय बढ़ाने से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा FLRP की अत्याधुनिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण सुविधाओं का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही शिवराज सिंह चौहान खेतों का भ्रमण कर किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे।

इस सम्मेलन में ओडिशा, पंजाब, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात, उत्तरप्रदेश और हरियाणा सहित दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री भाग लेंगे। इस अवसर पर किसान, एफपीओ, बीज उत्पादक, वैज्ञानिक, नीति-निर्माता तथा उद्योग प्रतिनिधि एक मंच पर उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “दालों में आत्मनिर्भर भारत, समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र” की परिकल्पना को साकार करना है। कार्यक्रम के दौरान पल्सेस मिशन पोर्टल का शुभारंभ किया जाएगा तथा किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण भी किया जाएगा।

Related Posts

टीकमगढ़- सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्ती हेतु कैंम्प 7 मार्च को ग्राम पंचायत मबई में

ApniKhabar

ApniKhabarभारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं भारत सरकार पसारा एक्ट 2005 के अंतर्गत एवं जिला प्रशासन एवं मध्य प्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग…

सागर- ई-विकास विषय पर प्रशिक्षण 6 मार्च को महाकवि पद्माकर सभागार में

ApniKhabar

ApniKhabarकिसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की गई है। इसी…