Monday, 12 October 2026
Trending

सागर- ई-विकास विषय पर प्रशिक्षण 6 मार्च को महाकवि पद्माकर सभागार में

किसानों को उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं सुगमता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-विकास (वितरण एवं कृषि आपूर्ति समाधान) प्रणाली पूरे प्रदेश में लागू की गई है। इसी क्रम में 06 मार्च को ई-विकास पोर्टल एवं कृषकों से संबंधित प्रक्रिया के प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा।

जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण में समस्त पटवारी, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) प्रभारी तथा विपणन संघ के डबल लॉक केंद्र प्रभारी को ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत टोकन जनरेशन की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण 06 मार्च को महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर, सागर में आयोजित होगा। विकासखंड सागर, राहतगढ़, जैसीनगर, बंडा एवं रहली के लिए सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा।, विकासखंड खुरई, बीना, मालथौन, शाहगढ़, देवरी एवं केसली के लिए दोपहर 2:00 बजे से 5:00 बजे तक प्रशिक्षण आयोजित होगा।

कलेक्टर संदीप जी.आर. द्वारा प्रशिक्षण के संबंध में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या., जिला सागर, जिला विपणन अधिकारी (मार्कफेड), जिला सागर तथा समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

Secret Link