रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई

ApniKhabar

नई दिल्ली। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली से मिजोरम के सैरांग और असम के सिल्‍चर के बीच नई पैसेंजर ट्रेन सेवाओं को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वैष्णव ने कहा कि सिलचर पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक बहुत महत्वपूर्ण केंद्र है। 

उन्होंने कहा कि इस सेवा से यात्रियों को बहुत फायदा होगा क्योंकि सिलचर मिजोरम के सैरांग से जुड़ जाएगा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए 11 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा का रेलवे बजट आवंटित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फिलहाल 72 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में पूर्वोत्तर राज्यों में एक हजार 900 किलोमीटर नई रेलवे लाइनें बिछाई गई हैं, जो श्रीलंका के पूरे रेलवे नेटवर्क से ज़्यादा है। श्री वैष्‍णव ने असम के गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर नई यात्री सुविधाओं का भी उद्घाटन किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने माल परिवहन का कीर्तिमान स्थापित किया

ApniKhabar

ApniKhabarदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने चालू वित्तीय वर्ष में माल परिवहन के क्षेत्र में बीते उन्नीस मार्च को ढाई सौ मिलियन टन फ्रेट लोडिंग का आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान…

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…