प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना होंगे

ApniKhabar

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दो दिन की राजकीय यात्रा पर इजराइल रवाना होंगे। श्री मोदी की यह दूसरी इजराइल यात्रा होगी। इस दौरान वे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक करेंगे जिसमें भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

वे विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा तथा सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर बातचीत करेंगे। बैठक में पारस्परिक हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किए जाने की उम्मीद है।

इजराइल में भारत के राजदूत जे पी सिंह ने हमारे विशेष संवाददाता को बताया कि प्रधानमंत्री आज इजराइल की संसद – क्नेसेट को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इजराइली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय नेता होंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इस वर्ष का विषय- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarआज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इस वर्ष का विषय है- महिलाओं और बालिकाओं के लिए अधिकार, न्याय और कार्रवाई। यह महिला अधिकारों को मजबूत करने, न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने…

ईरान-अमेरिका-इज़राइल संघर्ष के बीच पश्चिम एशिया में हालात गंभीर

ApniKhabar

ApniKhabarईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच जारी जंग में पश्चिम एशिया में हालात गंभीर होते जा रहे हैं।  इस बीच इजराइल की सेना ने आज तड़के ईरान की सरकारी बुनियादी सुविधाओं…