कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात दिन के दक्षिण भारत दौरे पर रहेंगी

ApniKhabar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल कर्नाटक के मालवल्ली में आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी।

बुधवार को राष्‍ट्रपति तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे शीतकालीन प्रवास के लिए सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी। राष्ट्रपति शुक्रवार को हैदराबाद में लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

शनिवार को राष्ट्रपति मुर्मु का हैदराबाद में ब्रह्मा कुमारी शांति सरोवर की 21वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित भारत का शाश्वत ज्ञान: शांति और प्रगति के मार्ग विषय पर एक सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…