पहलगाम आतंकी हमला : 7 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

ApniKhabar

एनआईए ने पहलगाम आतंकी हमले के मामले में पाकिस्तान में रह रहे साजिद जट्ट सहित सात आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। इनमें पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा / द रेजिस्टेंस फ्रंट आतंकी संगठन भी शामिल है। चार्जशीट में पाकिस्तान की साजिश, आरोपियों की भूमिका और मामले से जुड़े सहायक सबूतों का ब्यौरा दिया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की चार्जशीट में प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘लश्कर-ए-तैयबा’/’टीआरएफ’ को पर पहलगाम हमले की योजना बनाने, उसमें मदद करने और उसे अंजाम देने में उसकी भूमिका के लिए एक कानूनी इकाई के रूप में आरोपित किया गया है।

जम्मू स्थित एनआईए स्पेशल कोर्ट में दायर 1,597 पृष्ठों के आरोपपत्र में पाकिस्तानी हैंडलर आतंकवादी साजिद जट्ट का नाम भी आरोपी के तौर पर शामिल है। एनआईए के आरोपपत्र में उन तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के नाम भी हैं जो घातक आतंकी हमले के कुछ हफ्तों बाद जुलाई 2025 में श्रीनगर के दाचीगाम में ऑपरेशन महादेव के दौरान भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए थे।

एनआईए ने चार्जशीट में आरोपियों के खिलाफ भारत के विरुद्ध युद्ध छेड़ने के लिए भी दंडात्मक धाराओं का प्रयोग किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों द्वारा धर्म के आधार पर टारगेट किलिंग की गई थी। जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय नागरिक मारे गए थे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय का 9वां दीक्षांत समारोह

ApniKhabar

ApniKhabarधर्मशाला भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के 9वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल प्रदेश को देव भूमि…

चैत्र नवरात्रि पर कटरा के लिए विशेष ट्रेन संचालन की अवधि बढ़ी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने नई दिल्ली…