पुराने दोस्त मिले – दिल खिले : एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल ने आयोजित किया मित्र मिलन समारोह

ApniKhabar

भोपाल 

 एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ भोपाल द्वारा महाविद्यालयीन पूर्व छात्रों का मित्र मिलन समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दोस्ती और स्नेह का यादगार संगम बन गया। 

इसमें भोपाल के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 600 पूर्व छात्र और छात्राएं शामिल हुए, जिन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और नए संबंधों को मजबूत किया।

            कार्यक्रम का आयोजन एमएलबी कॉलेज पुराने हमीदिया कॉलेज में किया गया था, जहां दोस्तों ने एक दूसरे से मुलाकात की और अपने अनुभवों को साझा किया। एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ ग्रुप के संयोजक दीपक जोशी ने कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डाला और अध्यक्ष पयोज जोशी ने अपने विचार व्यक्त किए ।

उन्होंने कहा कि एक्टिव फ्रेंड ग्रुप अभी तक कई तरह की एक्टिविटी करता रहा है ।

    कार्यक्रम में मधुर गीत संगीत के साथ पूर्व विद्यार्थियों ने अपना परिचय दिया और संगीतमय प्रस्तुति भी दी। 

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें आलोक संजर, महेंद्र सिंह चौहान, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी , दीपचंद यादव, विकास वीरानी और अन्य शामिल थे।

इसके अलावा एक्टिव फ्रेंड्स ग्रुप के सदस्य और पूर्व विद्यार्थियों में जहीर अहमद, त्रिभुवन मिश्रा, मोहम्मद सरवर, गिरीश शर्मा, आसिफ जकी, शिराज भाई,मो. तारिक, डा राजीव जैन, राजेश व्यास, प्रेम गुरु, प्रकाश विश्वकर्मा, नितिन डागा, प्रभाकर चौधरी, के आर पठान, डा संतोष कटियार, जितेंद्र गौतम, सैयद मुन्नबर, अशोक चतुर्वेदी, आलोक गोस्वामी, इम्तियाज अली, आराधना संजर, यास्मीन अलीम, नीलम शर्मा, पूर्वा राय, ममता चौहान, रोहिणी, कृष्णा नेगी, नितिन लोहानी, प्रमोद शर्मा, अब्दुल्ला भाई उपस्थित रहे।

    दोस्ती के इस महाकुंभ में सभी ने एक दूसरे के साथ बिताए गए पलों को याद किया और नए संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन अरुण विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन एक्टिव फ्रेंड्स ऑफ ग्रुप के सचिव राजकुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मित्र मिलन समारोह ने एक बार फिर साबित कर दिया कि दोस्ती उम्र भर का साथ है और ये पल हमेशा यादगार रहेंगे।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…