ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन पर आक्षेप व सुझाव आमंत्रित

ApniKhabar

ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन के संबंध में आक्षेप एवं सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला पंचायत अधिकारी मंडी अंचित डोगरा ने बताया कि विशेष सचिव (पंचायती राज), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तहत ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन का प्रस्ताव अधिसूचित किया गया है, जिस पर आम जनता से निर्धारित अवधि में सुझाव मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि विकास खंड धनोटु, धर्मपुर, बालीचौकी व सुन्दनगर संबंधित ग्राम सभा क्षेत्रों के पुनर्गठन को लेकर यदि किसी ग्राम सभा सदस्य अथवा नागरिक को कोई आपत्ति या सुझाव प्रस्तुत करना हो, तो वे अधिसूचना के जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर अपने आक्षेप या सुझाव उपायुक्त मंडी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। जिला पंचायत अधिकारी ने बताया कि संबंधित खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अधिसूचना का व्यापक प्रचार एवं प्रसार सुनिश्चित करें। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर वार्ड सदस्यों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी तथा अधिसूचना को संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों के सूचना पट्टों पर चस्पा किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भ्रामक खबरों पर अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही जारी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली। सरकार ने भ्रामक प्रचार, समाचार पर अंकुश लगाने के लिए बहुस्तरीय तंत्र लागू किया है। सूचना की विश्वसनीयता में सुधार लाने के उद्देश्य से एफसीयू, आईटी नियम और…

“मानक मंथन” में हुई वायु गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए चर्चा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), भोपाल शाखा कार्यालय ने 30 मार्च 2026 को बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, भोपाल के पर्यावरण विज्ञान एवं लिम्नोलॉजी विभाग के साथ मिलकर “मानक मंथन” कार्यक्रम का आयोजन…