नर्मदापुरम – 17 दिसंबर को “युवा संगम–रोजगार मेला” का आयोजन

ApniKhabar

युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “युवा संगम–रोजगार मेला” का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम के तत्वावधान में बुधवार, 17 दिसंबर को नर्मदापुरम जिले के माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय में किया जायेगा। मेले में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान मेले में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सहित विभिन्न विभाग भागीदारी करेंगे। साथ ही निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। मेले के सफल संचालन के लिए कलेक्‍टर एयर जिला दण्‍डाधिकारी सोनिया मीना ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Posts

गेहूं कटाई पर कलेक्टर सख्त: स्ट्रॉ रीपर अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarजिले में गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य आगामी दिनों में प्रारंभ होने जा रहा है। कुछ कृषकों द्वारा गेहूं फसल की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से कराई…

शिवपुरी- नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित, किसानों को किया जा रहा है जागरूक

ApniKhabar

ApniKhabarशिवपुरी जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों और…