युवाओं को स्वरोजगार, रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से “युवा संगम–रोजगार मेला” का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय, नर्मदापुरम के तत्वावधान में बुधवार, 17 दिसंबर को नर्मदापुरम जिले के माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय में किया जायेगा। मेले में शासकीय विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां और संस्थाएं भी भाग लेंगी, जो युवाओं को रोजगार के प्रत्यक्ष अवसर उपलब्ध कराएंगी। इस दौरान मेले में सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यम विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार सहित विभिन्न विभाग भागीदारी करेंगे। साथ ही निजी क्षेत्र की अनेक कंपनियां युवाओं के साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर प्रदान करेंगी। मेले के सफल संचालन के लिए कलेक्टर एयर जिला दण्डाधिकारी सोनिया मीना ने विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
भारत में सांसदों को नहीं है जलवायु परिवर्तन की चिंता?
– (अमिताभ पाण्डेय) इन दिनों सारी दुनिया के देश जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभाव से परेशान हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान को लेकर देश – दुनिया में लगातार चर्चा और…





