मुस्कान बनी सिविल जज, मंसूरी समाज ने किया सम्मान 

भोपाल ।

ऑल इण्डिया मंसूरी समाज ने सिविल जज के लिए चयनित हुई मुस्कान मंसूरी का भव्य समारोह में सम्मान किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष मोहम्मद अहसान मंसूरी ने सिविल जज के लिए चयनित हुई मुस्कान मंसूरी का स्वागत किया।

 इस मौके पर अतिथियों ने मंसूरी समाज के सभी छात्रों से मुस्कान मंसूरी की तरह शिक्षा को माध्यम बना कर जिंदगी में आला ओहदे पर पहुंचने की बात कही। 

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष हाजी अब्दुल अजीज़ मंसूरी के नेतृत्व में मुस्कान मंसूरी को शील्ड भेंट की गई। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कई ज़िला मुख्यालयों पर शिक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मंसूरी समाज के छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का कार्य प्रति वर्ष किया जाता है ।

समारोह में अब्दुल अजीज मंसूरी क़ासमी, मोहम्मद सलीम मंसूरी, सलीम अहमद मंसूरी, एडवोकेट आदिल रज़ा मंसूरी, डॉ. अब्दुल अजीज़ मंसूरी, खालिद मंसूरी, ज़िलाध्यक्ष इमरान मंसूरी, मो.नसीम मंसूरी, राजा मंसूरी, डॉ.सलीम मंसूरी, डॉ.आरिफ मंसूरी, फार्मासिस्ट मुख्तयार मंसूरी, डॉ.तस्लीम मंसूरी, डॉ.यास्मीन मंसूरी सहित अनेकों साथी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन एडवोकेट आदिल रज़ा मंसूरी ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. अजीज़ मंसूरी एवं सलीम मंसूरी ने किया।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री से मिले पूर्व मुख्यमंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मुलाकात कर किसानों की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत…

सांवरिया जी में हुआ आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 

मंडफिया ( राजस्थान ) । अखिल भारतीय आमेटा ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन आज सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी में सम्पन्न हुआ।सांवरिया सेठ के दरबार में आमेटा ब्राह्मण समाज…