एम्स के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ध्यान सत्र आयोजित

ApniKhabar

भोपाल।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान सेंटर (एम्स )भोपाल का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर फैकल्टी और विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार आयोजन कर रहा है। 

इसी क्रम में 2 जनवरी 2026 को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में ध्यान सत्रों का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य तनाव कम करना और मन को शांत रखना रहा। विगत दिवस आयोजित ध्यान सत्र में प्रतिभागियों को नियमित ध्यान के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इन सत्रों के माध्यम से यह बताया गया कि ध्यान कैसे मानसिक संतुलन बनाए रखने, एकाग्रता बढ़ाने और दिनचर्या के तनाव को कम करने में सहायक होता है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर न केवल ध्यान और योग जैसी गतिविधियों पर ध्यान देता है, बल्कि फैकल्टी और विद्यार्थियों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच भी आयोजित करता है। एम्स भोपाल का यह प्रयास आम नागरिकों के लिए भी प्रेरणादायक है, क्योंकि यह संदेश देता है कि नियमित जांच, ध्यान और स्वस्थ आदतें अपनाकर मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ जीवन जिया जा सकता है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

AIIMS दिल्ली में फेस ट्रांसप्लांट पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) दिल्ली में 11 से 15 फरवरी तक चेहरे के प्रत्यारोपण जैसी अत्याधुनिक और जटिल सर्जरी पर केंद्रित एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया…

चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का निजीकरण बंद हो

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल : सामाजिक कार्यकर्ता अमूल्य निधि, एस आर आजाद, सरस्वती भाटिया, राजकुमार सिन्हा सहित अन्य साथियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में पीपीपी मोड का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि सरकार…