20-20 क्रिकेट मैच में 21 को आमने-सामने होंगे मीडिया के धुरंधर

ApniKhabar

भोपाल :

समसामयिक गतिविधियों की जानकारी, महत्वपूर्ण सूचनाएँ तथा सुख-दुख के समाचार दिनभर फील्ड में रहकर आम जनता तक पहुँचाने वाले कुछ मीडिया कर्मी ऐसे भी हैं, जो क्रिकेट के मैदान में भी शानदार बल्लेबाजी करते हैं। मीडिया से क्रिकेट तक जिनके नाम और काम की धूम है, ऐसे धुरंधर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा आगामी 21 दिसंबर को इंदौर में होगा। स्टेट प्रेस क्लब ने इंदौर और भोपाल के खेल-प्रेमी मीडिया कर्मियों के लिए टी-20 क्रिकेट मैच आयोजित किया है।

यह मैच 21 दिसंबर को इंदौर शहर के यशवंत क्लब क्रिकेट ग्राउंड पर होगा। इस दौरान मीडिया के धुरंधर कलमबाज बल्लेबाजी, बॉलिंग, फील्डिंग और कैच करते नजर आएंगे। स्टेट प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल के अनुसार, मैत्री मुकाबले के लिए भोपाल एवं इंदौर के मीडिया धुरंधरों की क्रिकेट टीमें घोषित कर दी गई हैं।

भोपाल मीडिया क्रिकेट टीम में इंद्रजीत मौर्य, कप्तान (नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स), आर. के. यदुवंशी, उपकप्तान (दैनिक भास्कर), राघवेंद्र सिंह (आईएनडी 24), मोहन द्विवेदी (दूरदर्शन), अक्षत शर्मा (स्वदेश ज्योति), शशि शेखर (राज एक्सप्रेस), आनंद रजक (दैनिक भास्कर), ललित कटारिया (नवदुनिया), प्रभात शुक्ला (दैनिक भास्कर), पीयूष मिश्रा (पीटीआई), अखिल परस्ते (जनसंपर्क विभाग), अजय मौर्य (एनएसटी), विवेक साध्य (पीपुल्स समाचार), जुबेर कुरैशी (नारदमुनि), विकास बिल्लौरे (जनसंपर्क विभाग), पंकज शर्मा (पीआईबी), मुकेश विश्वकर्मा (नवदुनिया), रामेश्वर भार्गव (एनएसटी), के. डी. शर्मा, कोच (नई दुनिया) तथा संजीव श्रीवास्तव, टीम मैनेजर (4 पीएम) शामिल हैं।

इंदौर मीडिया क्रिकेट टीम में संजय लुणावत, कप्तान (6 पीएम), सुनील जोशी, उपकप्तान (एसआर टाइम्स), हेमंत शर्मा (पीपुल्स समाचार), विकास मिश्रा (दैनिक भास्कर), मनीष जोशी (नई दुनिया), अभिषेक मिश्रा (डिजियाना न्यूज़), राजकुमार अग्निहोत्री (प्रभात किरण), अंकुल पाटोदी (भारतीय कुश्ती), नवीन यादव (पीपुल्स समाचार), नीलेश करोसिया (डिजियाना न्यूज़), असीम जैन (असली दुनिया), तनिष्क शर्मा (एसपीसी न्यूज़), सुदेश गुप्ता (एनकाउंटर न्यूज़), देवेंद्र जायसवाल (स्वदेश न्यूज़), यशवर्धन सिंह (स्वतंत्र पत्रकार), पंकज क्षीरसागर (स्वतंत्र पत्रकार), कोच राजू घोलप तथा मैनेजर (यश भारत) शामिल हैं।

टीमों की घोषणा के बाद अब खेल-प्रेमियों को आगामी 21 दिसंबर की तारीख का बेसब्री से इंतजार है।

– अमिताभ पाण्डे

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मर्चेंट नेवी नाविकों को श्रद्धांजलि, मुआवजे की मांग

ApniKhabar

ApniKhabarलखनऊ। मध्य पूर्व एशिया में जारी संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले भारतीय मर्चेंट नेवी नाविकों की स्मृति में गत दिनों श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं…

थांदला में शुरू हुआ नवीन पानी की टंकी का निर्माण

ApniKhabar

ApniKhabarझाबुआ।मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले के थांदला शहर कोछोटी काशी के रूप में जाना जाता है।थांदला नगरीय क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवम् प्रेशर की कमी को नई पानी की टंकी को…