ऊर्जा सचिव ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर दौरा कर कार्यप्रणाली सराही

जबलपुर : मध्य प्रदेश ऊर्जा विभाग के सचिव एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक विशेष गढ़पाले ने अपने जबलपुर प्रवास के दौरान म.प्र. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एम पी ट्रांसको) के मुख्यालय जबलपुर मे नयागांव स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का दौरा किया।

श्री गढ़पाले ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर जबलपुर में अत्याधुनिक तकनीक के उपकरणों की सहायता से प्रदेश की विद्युत प्रणाली के रियल टाइम मॉनिटरिंग, समूचे प्रदेश एवं ग्रिड के सब-स्टशेनों से आने वाले डेटा, ग्रिड अनुशासन, एक्स्ट्रा हाई टेंशन सब-स्टेशनों के लोड पैटर्न, एनर्जी अकाउंटिंग, ओपन एक्सेस आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

लोड डिस्पैच सेंटर की साइबर सिक्योरिटी के बारे में जाना : श्री गढ़पाले ने स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर की साइबर सिक्योरिटी के संबंध में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि इस संबंध में मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की साइबर सिक्योरिटी से संबंधित प्रक्रियाओं को राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा अन्य प्रदेशों के लोड डिस्पैच सेंटरों को भी अनुपालन हेतु सलाह दी गई है।

डिजास्टर मैनेजमेंट की तैयारी जानी : ऊर्जा सचिव श्री गढपाले ने प्रदेश में बिजली संकट की स्थिति में स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के डिजास्टर मैनेजमेंट संबंधित तैयारी की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि लोड डिस्पेच सेंटर में समय-समय पर मॉक ड्रिल से सिस्टम की विश्वसनीयता और विपरीत परिस्थितियों से निपटने के इंतजामों का परीक्षण किया जाता है।

ऊर्जा सचिव ने लोड डिस्पेच सेंटर में मध्यप्रदेश में बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जाने वाली पॉवर शिड्यूलिंग, विद्युत उत्पादन गृहों से समन्वय, शट डाउन के समय संदेशों का आदान प्रदान, मध्यप्रदेश की 400 के.व्ही. की ट्रांसमिशन लाइनों में पॉवर फ्लो, रिन्यूअल एनर्जी का उत्पादन जैसे अनेक अन्य तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की।

उन्होंने वन-नेशन-वन ग्रिड की अवधारणा को भी समझा और प्रदेश में सोलर एनर्जी के बढ़ते उत्पादन को ग्रिड के साथ इंटीग्रेट करने की चुनौतियों से निपटने के लाइन आफ एक्शन प्लान पर भी जानकारी प्राप्त की ।

श्री गढ़पाले ने देश के सर्वश्रेष्ठ लोड डिस्पेच सेंटर्स में से एक मध्यप्रदेश के स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर की विश्व स्तरीय व्यवस्थाओं और उसकी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि इतने कॉम्पलेक्स सिस्टम को 24X7 सटीकता से चलाना एक बड़ा चुनौतीपूर्ण टास्क है।

निरीक्षण के समय श्री गढ़पाले के साथ मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के मुख्य अभियंता प्रदीप सचान सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 – पुष्पेन्द्र सिंह

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?

भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

1win Casino Online Türkiye

1win Casino Online Türkiye ▶️ OYNAMAK Содержимое Hızlı Kayıt ve Güvenlik Kontrolleri Canlı Casino ve Slot Oyunları Seçimi Yüksek Ödeme Oranlarına Sahip Slotlar Para Yatırma, Çekme ve Bonus Kullanımı Bonus…