GMAA की पहल से मैनिट को मिली एम्बुलेंस

भोपाल।

Global MANIT Alumni Association (GMAA) के प्रयासों से MANIT भोपाल को एक महत्वपूर्ण CSR सहयोग प्राप्त हुआ है।

VULKAN India द्वारा अपने Corporate Social Responsibility (CSR) initiative के अंतर्गत Maruti Suzuki Eeco Ambulance MANIT भोपाल को प्रदान की गई।

यह एम्बुलेंस संस्थान की आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं एवं चिकित्सा सहायता व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

16 सितंबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में एम्बुलेंस की चाबी MANIT के निदेशक प्रो. के.के. शुक्ला को सौंपी गई। इस अवसर पर GMAA के पदाधिकारी, MANIT के पूर्व छात्र एवं संस्थान के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

MANIT निदेशक ने इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए GMAA एवं VULKAN India का आभार व्यक्त किया तथा इसे संस्थान के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण योगदान बताया।इस CSR पहल को साकार करने में VULKAN India के राजेश मिश्रा (1982 बैच) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

GMAA ने उनके सहयोग से इस CSR प्रस्ताव को आगे बढ़ाया और VULKAN India के साथ समन्वय स्थापित कर इसे मूर्त रूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

GMAA ने इस अवसर पर GMAA President मनोज कुकरेजा के विशेष प्रयासों एवं व्यक्तिगत सहभागिता के लिए भी आभार व्यक्त किया। उनके निरंतर प्रयासों और सक्रिय पहल से CSR प्रस्ताव को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिली।

यह सहयोग MANIT, उसके पूर्व छात्रों और कॉर्पोरेट जगत के बीच मजबूत होते संबंधों का एक उल्लेखनीय उदाहरण है।GMAA ने VULKAN India के इस उदार सहयोग एवं MANIT के प्रति उसकी प्रतिबद्धता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

यह एम्बुलेंस MANIT में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उपरोक्त जानकारी नेचर लवर फोटोग्राफर साथी वरुण नामदेव ने दी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

बैगा बच्चों की मौत लापरवाही और भ्रष्टाचार का परिणाम: सकलेचा

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में अति विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के 41 बच्चों की कुपोषण से मौत गंभीर सवाल खड़े करती है। इस मामले में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस…

दिग्विजय की मांग: मध्यप्रदेश के बासमती चावल को तत्काल GI टैग दिया जाए

रायसेन। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह प्रदेश में उत्पादित बासमती चावल को GI टैग (Geographical Indication) दिए जाने की मांग को लेकर लगातार आवाज उठा…