मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद ने आज नई दिल्ली के सेवा तीर्थ स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री भाजपा के नेम्चा किपगेन और नागा पीपुल्स फ्रंट के लोसी डिखो भी उनके साथ मौजूद रहे। चार फरवरी को राज्य के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनकी यह पहली मुलाकात थी।
बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य में शांति और सद्भाव के लिए नई सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री से राज्य के पर्वतीय और घाटी दोनों क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देने का भी आग्रह किया। मणिपुर के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य की यात्रा का निमंत्रण दिया।





