मंडला- संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण के लिए विशेष सभा 9 व 10 मार्च को

ApniKhabar

कार्यालय परिसमापक, कार्यालय सहायक आयुक्त सहकारिता मंडला द्वारा कल 23 फरवरी को सूचना पत्र जारी कर विभिन्न सहकारी संस्थाओं की विशेष साधारण सभा आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। यह सभाएं संबंधित संस्थाओं के पंजीयन निरस्तीकरण की कार्यवाही के लिए आयोजित की जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार म.प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (एल) के प्रावधानों के अंतर्गत विशेष साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा।

13 सहकारी संस्थाओं की आमसभा 9 मार्च और 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। सभाओं में संबंधित संस्थाओं के समस्त सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।  जिन सहकारी संस्थाओं के लिए विशेष साधारण सभाओं का आयोजन किया जा रहा है उसमें जय दुर्गे यातायात सहकारी समिति महाराजपुर, ग्रामीण विद्युत सहकारी समिति नैनपुर मंडला, साईदादा यातायात सहकारी समिति मंडला, जिला धान उपार्जन सहकारी समिति मंडला, नर्मदा फिशरमेन सहकारी समिति मंडला, नर्मदा बांसदा उद्योग सहकारी समिति मंडला सहित अन्य समितियाँ शामिल हैं।

कार्यालय परिसमापक एवं वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक द्वारा सभी संबंधित सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर आवश्यक कार्यवाही में सहयोग करने की अपील की गई है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

बिहार की सभी पांच राज्यसभा सीटों पर एनडीए का कब्जा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली बिहार की पांचों राज्यसभा सीटों पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने जीत दर्ज की है। चुनाव के नतीजों में गठबंधन के सभी उम्मीदवार सफल रहे। भाजपा की ओर…

तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल मध्यप्रदेश सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय ‘नागरिक सुरक्षा समागम–2026’ का शुभारम्भ सोमवार को महानिदेशक होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मध्यप्रदेश प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के मुख्‍य…