मध्य प्रदेश राज्यपाल और अरुणाचल उपमुख्यमंत्री ने कोलंबो में देवनीमोरी अवशेषों का दर्शन किया

ApniKhabar

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई सी. पटेल और अरुणाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री चोवना मीन आज कोलंबो पहुंचे। जहां उन्‍होंने गंगारामया मंदिर में आयोजित देवनीमोरी अवशेष प्रदर्शनी के दर्शन  किए।

    यह उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को श्रीलंका में पहली बार आयोजित देवनीमोरी अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के बाद उन्हें भारत वापस ले जाने के लिए रवाना हुआ है। पिछले साल श्रीलंका की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के प्रदर्शनी की घोषणा के बाद ये अवशेष पिछले सप्ताह श्रीलंका पहुंचे थे।

    इस बीच बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गंगारामया मंदिर में आ रहे हैं और गहरी श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए अवशेषों के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को रेखांकित करती है। 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

जल संरक्षण: पानी की तरह बहा बजट फिर भीं आंसू बहाते जलस्रोत

ApniKhabar

ApniKhabarछतरपुर , बुंदेलखंड। मध्यप्रदेश सरकार का दावा है इस अभियान के तहत कि पिछले दो साल में 3556 करोड़ खर्च कर 1.25 लाख से अधिक जल स्रोतो को साफ किया…

पोषण कार्यशाला के माध्यम से कुपोषण के विरुद्ध सामूहिक पहल

ApniKhabar

ApniKhabarमुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के सहयोग से महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अंतरा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पोषण कार्यशाला एवं व्यंजन…