भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से 18 मार्च 2026 को प्रख्यात कवि कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की।
श्री कुमार आज भोपाल में सनातन संस्कृति के नववर्ष (नवसंवत्सर) की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि सम्मेलन में भाग लेने के लिए भोपाल आए हैं।
इसका आयोजन कर्म श्री संस्था द्वारा पिछले 24 वर्ष से लगातार किया जा रहा है।
संस्था के अध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा हैं जो हर वर्ष देश के सुप्रसिद्ध कवियों को भोपाल में आमंत्रित करते हैं। इस आयोजन का भोपाल ही नहीं आसपास के जिलों में रहने वाले कविता प्रेमियों को इंतजार रहता है।
आज भी बड़ी संख्या में कविता प्रेमी इस कवि सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। यह आयोजन भोपाल के हृदय स्थल न्यू मार्केट स्थित प्लेटिनम प्लाजा,अटल पथ पर प्रारंभ हो गया है। इसमें देर रात तक कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
– अमिताभ पाण्डेय





