कर्नाटक हाईकोर्ट ने सुब्बा रेड्डी का चुनाव किया रद्द

ApniKhabar

नई दिल्ली: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस विधायक एस.एन. सुब्बा रेड्डी का 2023 का बागेपल्ली विधानसभा चुनाव अवैध घोषित कर दिया है। न्यायाधीश एमजीएस कमल की एकल पीठ ने चुनावी हलफनामे में अनियमितताओं और गलत जानकारी देने के आरोपों को स्वीकार करते हुए यह आदेश पारित किया। 

न्यायमूर्ति एमजीएस कमल की पीठ ने भाजपा उम्मीदवार सी. मुनिराजू की याचिका पर सुनवाई करते हुए पाया कि विधायक ने अपनी संपत्ति और आय के स्रोतों की जानकारी छुपाई थी। अदालत ने फैसले की प्रति चुनाव आयोग और विधानसभा सचिव को भेजने के निर्देश दिए हैं, जिससे सुब्बा रेड्डी की सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गई है। 

हालांकि, कोर्ट ने याचिकाकर्ता मुनिराजू को विजयी घोषित करने की मांग को खारिज कर दिया और आदेश पर रोक लगाने की सुब्बा रेड्डी की अपील भी ठुकरा दी।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भाजपा गांधी के नाम को खत्म करना चाहती है: हरिप्रसाद

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद बी. के. हरिप्रसाद ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के नाम को खत्म…

कल से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सात दिन के दक्षिण भारत दौरे पर रहेंगी

ApniKhabar

ApniKhabarराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के दौरे पर रहेंगी। वे कल कर्नाटक के मालवल्ली में आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं…