इन्दौर – 13 दिसंबर को होगा सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास का लोकार्पण

ApniKhabar

13 दिसंबर को सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास का लोकार्पण  जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं सांसद शंकर लालवानी द्वारा किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के आसपास की 25 से अधिक कॉलोनियों के 50 हजार से ज्यादा रहवासियों को लाभ होगा।  मंत्री श्री सिलावट ने जानकारी देते हुए बताया कि एबी रोड से तलावली चांदा सिंगापुर टाउनशिप के पास नवनिर्मित रेलवे अंडरपास की वर्षों पुरानी समस्या का निराकरण अतिशीघ्र हो जायेगा। लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित सिंगापुर टाउनशिप अंडरपास तैयार हो गया है जिसका लोकार्पण 13 दिसंबर को सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में किया जायेगा। इस मार्ग पर एक अंडरपास पूर्व से निर्मित है। अब दो अंडरपास होने से आसपास की 25 से अधिक कॉलोनियों के 50 हजार से ज्यादा रहवासियों का सुगम आवागमन होगा। मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि इस अंडरपास से रोजाना लगभग 50 हजार से अधिक रहवासी आवागमन करते है। पहले यहाँ एक ही अंडरपास बनाया  गया था। बढ़ती आबादी के कारण एक ओर नवीन अंडरपास की स्वीकृति कराकर लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से नवीन अंडरपास बनाया गया है। अब आने-जाने के लिए अलग-अलग रास्ते का उपयोग कर 50 हजार से अधिक रहवासी आसानी आवागमन करेंगे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…