आईआईटी जम्मू करेगा स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन ग्रैंड फिनाले की मेजबानी

ApniKhabar

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जम्मू में आज से दो दिन का स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 – सॉफ्टवेयर संस्करण के ग्रैंड फिनाले की दूसरी बार मेजबानी करेगा। इसमें देश के प्रतिभाशाली युवा नवप्रवर्तक रचनात्मकता, जुनून और उद्देश्य के साथ वास्तविक दुनिया की चुनौतियों का सामना करने के लिए शामिल होंगे। फाइनल में पहुंचने वाली 20 टीम चार परिवर्तनकारी समस्याओं पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए हैकाथॉन प्रतिभा, प्रौद्योगिकी और साहसिक विचारों का केन्‍द्र बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ग्रैंड फिनाले के प्रतिभागियों को संबोधित कर उनसे बातचीत करेंगे। हैकाथॉन विश्‍व का सबसे बड़ा खुला नवाचार मंच है, जिसका उद्देश्य देश भर के छात्रों की रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल का उपयोग करना है। संस्थान सैकड़ों छात्र प्रतिभागियों, नवप्रवर्तकों और मार्गदर्शकों की मेजबानी करेगा। यह आयोजन छात्रों के लिए अपने सॉफ्टवेयर विकास, कोडिंग और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह भारत के तकनीकी आत्मनिर्भरता और डिजिटल परिवर्तन के दृष्टिकोण में भी योगदान देगा।

 

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…