फिल्म अभिनेत्री कृति ने कहा, मध्यप्रदेश में जेंडर समानता के प्रयास सराहनीय

भोपाल ।

फिल्म अभिनेत्री कृति सेनन ने कहा है कि मध्यप्रदेश जेंडर समानता के लिए मैदानी स्तर पर अच्छा काम हो रहा है। इससे सामाजिक बदलाव हो रहा है।

यह बदलाव स्कूलों, पंचायतों और पुलिस व्यवस्था में भी दिखाई देता है। उन्होंने यह बात 9 अप्रैल 2026 को भोपाल में महिलाओं, पुलिस अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद कही।

यूएनएफपीए इंडिया की ऑनरेरी एम्बेसडर और अभि नेत्री कृति सैनन ने भोपाल के सुभाष एक्सीलेंस हायर सेकेंडरी स्कूल में लाइफ-स्किल्स एजुकेशन कार्यक्रम को भी देखा।

यह कार्यक्रम किशोर आयु वर्ग के छात्र छात्राओं को स्वास्थ्य, रिश्तों, सही निर्णय लेने और मानसिक स्वास्थ्य जैसे जरूरी विषयों पर सरल भाषा में उपयोगी जानकारी देताहै।

इसमें ‘उज्ज्वल’ मॉड्यूल भी शामिल है, जो लड़कों और युवाओं को सम्मान और समानता की सीख देता है।इस मौके पर फिल्म अभिनेत्री कृति ने शिक्षकों और छात्रों से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि युवा सिर्फ योजनाओं के लाभार्थी नहीं हैं, वे बदलाव के असली भागीदार हैं। सही जानकारी, सोच और आत्मविश्वास उन्हें बेहतर फैसले लेने में मदद करते हैं। खासकर जब हम लड़कों को भी इसमें शामिल करते हैं, तबही असली बदलाव आता है।”

कृति सैनन ने महिला सरपंचों और पंचायत सदस्यों से यूएन हाउस भोपाल में मुलाकात की। इन महिलाओं ने बताया कि वे अपने क्षेत्रों में महिलाओं और लड़कियों के लिए बेहतरसुविधाएं बना रही हैं।

स्वच्छता, लाइब्रेरी और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर विशेष काम किया जा रहा है।यह ‘महिला औरबालिका हितैषी पंचायत’ पहल का हिस्सा है, जिसे पूरे देश में बढ़ाया जा रहा है।

भोपाल प्रवास के दौरान कृति ने मध्यप्रदेश पुलिस के महिला थाने का दौरा किया। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की और जेंडर आधारित हिंसा से निपटने और समुदाय के साथ मिलकर काम करनेके तरीकों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के बच्चे, शिक्षक, महिलाएं और पुलिस मिलकर एक नया रास्ता दिखा रहे हैं। जब हम लोगों में निवेश करते हैं और महिलाओं को आगे बढ़ाते हैं, तब जेंडर समानता सच बनती है।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

अदालत और नगर निगम के आदेश पर भारी बिल्डर की मनमानी

भोपाल । मध्यप्रदेश में बिल्डर नियम कानून की लगातार अवहेलना कर रहे हैं।अब तो ऐसा लगता है कि उन्हें कोर्ट, कचहरी के आदेश की भी चिंता नहीं है। नगर निगम…

सामूहिक प्रार्थना है णमोकार मंत्र: शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ पर नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…