भारत अमेरिका समझौते में किसानों के हित सुरक्षित

ApniKhabar

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत अमेरिका समझौता विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

उन्होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय किसानों के हित सुरक्षित हैं ।

समझौते से टेक्सटाइल , मसाला निर्यात , कृषि उत्पाद संबंधी क्षेत्र में विशेष लाभ होगा।

श्री चौहान ने आज भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह समझौता भारत के किसानों , युवाओं और महिलाओं के लिए विशेष लाभकारी साबित होगा।
इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी बहुत लाभ होगा ।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्व सहायता समूह, सूक्ष्म और लघु एवं मध्यम उद्योग से जुड़े लोगों को बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। एक प्रश्न के उत्तर में श्री चौहान ने कहा कि विपक्ष को राष्ट्रहित से कोई लेना-देना नहीं है विपक्ष मोदी का विरोध करते हुए देश के लिए हितकारी नीतियों का भी विरोध कर रहा है।

( अमिताभ पाण्डेय )

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

शिवपुरी- जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 हेतु बनाए गए 36 पंजीयन केन्द्र

ApniKhabar

ApniKhabarकलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार शिवपुरी जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीदी हेतु 36 पंजीयन केन्द्र किसानों की सुविधा हेतु बनाये गये हैं। शासन द्वारा…

झाबुआ- कलेक्टर ने ली कृषि कल्याण वर्ष 2026 के संबंध में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक

ApniKhabar

ApniKhabar मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार वर्ष 2026 को कृषि कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नेहा मीना द्वारा कृषि एवं संबद्ध विभागों की…