भोपाल में किसान महापंचायत, भारत अमेरिका डील के विरोध में प्रदर्शन

भोपाल।

भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज भोपाल के जवाहर चौक में किसान महा चौपाल का आयोजन किया | इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उपस्थित रहे। महाचौपाल के दौरान वक्त कांग्रेस नेताओं ने भारत अमेरिका ट्रेड डील को किसान विरोधी बताया।

किसान महा चौपाल के आयोजन में भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आए कांग्रेस नेताओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
किसान महाचौपाल के कार्यक्रम से पहले भोपाल आगमन पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का स्वागत पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित अन्य कांग्रेस जनों ने किया।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भूत बंगला में जमेगी कॉमेडी की महफ़िल

मुम्बई फिल्मी दुनिया के बड़े सितारे फिर एक बार आपको हंसने हंसाने के लिए तैयार है। कॉमेडी के दिग्गजों की वापसी भूत बंगला नाम की फिल्म में हो रही है।…

क्लोरीन गैस के रिसाव से परेशान हुए लोग, अब स्थिति सामान्य

झाबुआ । जिले के थांदला नगर स्थित वाटर वर्क्स प्लांट में 3 अप्रैल 2026 को आरओ प्लांट से अचानक क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हो गया। इसके कारण थोड़े समय…