डॉ मोहन यादव लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे 1857 करोड़ रुपये

ApniKhabar

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने पूरे मंत्री-मंडल के साथ दो दिवसीय खजुराहो प्रवास पर हैं। प्रवास के दूसरे दिन आज को कन्वेंशन सेंटर खजुराहो में मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक होगी। मुख्यमंत्री महाराजा कन्वेंशन सेंटर में महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लाभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव छतरपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र राजनगर के सती की मढ़िया में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सम्मेलन में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की एक करोड़ 26 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में लगभग 1857 करोड़ 62 लाख रुपये अंतरित करेंगे। साथ ही विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे।

Related Posts

गेहूं कटाई पर कलेक्टर सख्त: स्ट्रॉ रीपर अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ApniKhabar

ApniKhabarजिले में गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य आगामी दिनों में प्रारंभ होने जा रहा है। कुछ कृषकों द्वारा गेहूं फसल की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से कराई…

शिवपुरी- नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित, किसानों को किया जा रहा है जागरूक

ApniKhabar

ApniKhabarशिवपुरी जिले में कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। इसी क्रम में कृषि विभाग ने जागरूकता अभियान भी शुरू किया है। विभागीय अधिकारियों और…