पुलिस महानिदेशक करेंगे भागीरथ शाक्य का सम्मान 

ApniKhabar

भोपाल।

राजगढ़ जिले के निरीक्षक भागीरथ शाक्य को मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की है । 

 उन्हें शीघ्र ही पुरस्कृत किया जाएगा । 

उल्लेखनीय है कि राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में आज 18 अक्टूबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की आमसभा को सुनने के लिए आए एक दिव्यांग नागरिक सभा में पहुंचने में असुविधा महसूस कर रहे थे । यह दृश्य जब वहां ड्यूटी पर तैनात निरीक्षक भागीरथ शाक्य ने देखा तो उन्होंने विकलांग नागरिक को ससम्मान अपनी गोद में उठाया और उन्हें कार्यक्रम स्थल पर ले जाकर आमसभा स्थल में कुर्सी पर ससम्मान बैठाया । 

इस दृश्य को आज सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल होते देखा गया । 

इस बारे में पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने कहा कि दिव्यांग जनों की सेवा के लिए पुलिसकर्मी भागीरथ शाक्य द्वारा किया गया प्रयास सराहनीय है। इसके लिए श्री शाक्य को पुरस्कृत किया जाएगा ।

 पुलिस महानिदेशक ने सोशल मीडिया पर कहा कि कर्तव्य , करुणा, मानवीययता ही मध्य प्रदेश पुलिस की पहचान है ।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

नई दिल्ली: कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ApniKhabar

ApniKhabarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में लगभग 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे लगभग 18 हजार 300 करोड़ रुपये की दिल्ली…