पीएम मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी मुंबई दौरे के बाद कल नई दिल्ली पहुंचे।प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच आज नई दिल्‍ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्‍तर की वार्ता करेंगे। दोनों पक्ष भारत-कनाडा रणनीतिक साझेदारी में अब तक की प्रगति की समीक्षा करेंगे।    

इनमें व्‍यापार तथा निवेश, ऊर्जा, महत्‍वपूर्ण खनिज, कृषि, शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और दोनों देशों के लोगों के संबंध शामिल हैं। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा होगी।  प्रधानमंत्री मोदी और प्रधानमंत्री कार्नी आज भारत – कनाडा मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फोरम में भी शामिल होंगे।

श्री कार्नी की यह यात्रा ऐसे समय में हुई है जब भारत और कनाडा  के आपसी संबंध सामान्‍य हो रहे हैं। दोनों देशों के प्रधानमंत्री एक दूसरे की चिंताओं पर ध्यान देने, जनता के संबंधों को मजबूत बनाने तथा आर्थिक रूप से पूरक बनने पर पहले ही सहमति व्यक्त कर चुके हैं।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

दुनिया के 108 देशों में समारोह पूर्वक मनेगा विश्व णमोकार महामंत्र दिवस

– अमिताभ पाण्डेय देश दुनिया में सत्य अहिंसा शांति की भावना को बढ़ाने वाले जैन धर्म के अनुयायी 9 अप्रैल को विश्व णमोकार महामंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाएंगे। इस मौके…

अमेरिका ईरान युद्ध विराम के बाद क्या भारत में कम होगी तेल-गैस की कीमत?

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच हाल ही में युद्ध विराम की घोषणा हो जाने के बाद अंतराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत कम हो गई है। अब सवाल…