गेहूं कटाई पर कलेक्टर सख्त: स्ट्रॉ रीपर अनिवार्य, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

ApniKhabar

जिले में गेहूं एवं अन्य रबी फसलों की कटाई का कार्य आगामी दिनों में प्रारंभ होने जा रहा है। कुछ कृषकों द्वारा गेहूं फसल की कटाई कंबाइन हार्वेस्टर से कराई जाती है तथा कटाई उपरांत शेष नरवाई में आग लगा दी जाती है, जिससे वातावरण प्रदूषित होता है, आगजनी से फसलों एवं जान-माल की हानि की संभावना रहती है तथा भूमि की उर्वरा शक्ति एवं लाभदायक मित्र कीट नष्ट होते हैं।

कलेक्टर के आदेशानुसार जिले में नरवाई जलाना पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। बिना भूसा बनाने वाली मशीन (स्ट्रारीपर) के कम्बाइन हार्वेस्टर से गेहूं फसल की कटाई करने वाले संचालकों/मालिकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। साथ ही जिस कृषक द्वारा खेत में नरवाई जलाई जाएगी, उस पर 2,500 रुपये से 15,000 रुपये तक अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा।

कृषि वैज्ञानिक डॉ.पुनीत राठौर, डॉ.एम.के.भार्गव एवं उप संचालक कृषि पान सिंह करौरिया ने जायद में मूंग के स्थान पर उड़द फसल का बढ़ावा देने के लिए किसानों को गांव-गांव जाकर किसानों को समझाइस दी। सहायक कृषि यंत्री श्री भगवान सिंह नरवरिया एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी द्वारा गत दिवस ग्राम भडोता, चकरा, देहरदा गणेश, खैराई, पचावला, बीजरी सहित अन्य ग्रामों का भ्रमण कर बैठकें आयोजित की गईं। कृषकों को नरवाई न जलाने हेतु समझाइश दी गई।

विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रतिदिन ग्रामों में चौपाल एवं बैठकों के माध्यम से कृषकों को नरवाई न जलाने तथा ग्रीष्मकालीन मूंग के स्थान पर उड़द फसल लेने की सलाह दी जा रही है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल। अभिनव कला परिषद और मधुबन सामाजिक संस्था की ओर से आज 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करुणा धाम आश्रम के…