चूरू: खेत में तेंदुए ने किया हमला, दो युवकों को किया घायल

ApniKhabar

जिले के रतननगर के धोधलिया गांव में तेंदुए के हमले से दो युवक शुक्रवार को गम्भीर रूप से घायल हो गए। ​जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि तेंदुआ खेतों में छुपा हुआ था और उसने युवकों पर अचानक हमला कर दिया। वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुट गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 7.30 बजे धोधलिया निवासी 27 वर्षीय राकेश और 25 वर्षीय गोविंदराम अलसुबह अपने खेत में सरसों की फसल के बीच सिंचाई की पाइप लाइन बदलने गए थे। इसी दौरान फसल में छिपे तेंदुए ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में राकेश के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि गोविंदराम को भी चोटें लगी हैं। युवकों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है।

Related Posts

खाद-बीज की गुणवत्ता पर सख्ती: 20 साल की सजा और ₹20 लाख जुर्माने वाला कानून लाएगी राज्य सरकार

ApniKhabar

ApniKhabarजयपुर, 20 फरवरी। राज्य सरकार खाद और बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जल्द ही कानून लाएगी। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने शुक्रवार को विधानसभा में बताया…

वर्तमान समय में बौद्धिक क्षमता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिकाःराज्यपाल

ApniKhabar

ApniKhabarजयपुर, 20 फरवरी। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने ज्ञान, कौशल और चरित्र को राष्ट्र की प्रगति का आधार स्तंभ बताते हुए युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया…