मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज छतरपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्राम गढ़ा स्थित बागेश्वर धाम में आयोजित कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव दमोह जिले से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 3ः45 बजे छतरपुर जिले के ग्राम गढ़ा हेलीपेड पहुंचेंगे और सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में शामिल होंगे।
तत्पश्चात् मुख्यमंत्री खजुराहो एयरपोर्ट से शाम 5ः20 बजे वायुयान द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए सुरक्षात्मक एवं लॉ एंड ऑर्डर से संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है और आवश्यक निर्देश दिए है।






