भाजपा गांधी के नाम को खत्म करना चाहती है: हरिप्रसाद

ApniKhabar

भोपाल : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व सांसद बी. के. हरिप्रसाद ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी महात्मा गांधी के नाम को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनरेगा का नाम बदलने और नेशनल हेराल्ड मामले में दुर्भावना पूर्ण कार्यवाही के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता गांव गांव में आंदोलन करेंगे । श्री हरि प्रसाद ने कहा कि मनरेगा ने कोरोना कल में गरीबों को जीवनयापन में बहुत सहयोग किया है । यह योजना गरीबों के कल्याण की योजना है ।

श्री हरिप्रसाद आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, भोपाल में पत्रकार वार्ता को संबोधित करे रहे थे। उन्होंने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री बदलने को लेकर किए गए प्रश्न पर जवाब देने से इंकार कर दिया। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संघ प्रमुख मोहन भागवत जो बोलते हैं भाजपा में वही होता है। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भाजपा हर राज्य में प्राकृतिक संसाधनों को खत्म कर रही है। जंगल काटने का काम खूब हो रहा है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

भारतीय नौसेना का INS सुदर्शनी माल्टा के वैलेटा बंदरगाह पहुंचा

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली अपने ऐतिहासिक समुद्री अभियान लोकयान-26 के तहत भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनी माल्टा के ऐतिहासिक बंदरगाह वैलेटा पहुंचा। यह यात्रा भारत और माल्टा के बीच गहरे…

नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन

ApniKhabar

ApniKhabarरांची रांची के सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभागार में नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप का समापन हो गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने विभिन्न वर्गों में…