भोपाल- चांद के दीदार के साथ शुरू हुआ पवित्र माह रमजान

ApniKhabar

चांद का दीदार होने के साथ ही पवित्र माह रमजान की शुरुआत हो गई है। गुरुवार को भोपाल सहित देश भर में पहला रोजा रखा जा रह है,वहीं बुधवार से तरावीह की विशेष नमाज मस्जिदों में शुरू हो गई है। शहर की मोती मस्जिद में बुधवार शाम मगरिब की नमाज के बाद रुएत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चांद की तस्दीक के बाद शहर काजी सैय्यद मुश्ताक अली नदवी ने रमजान शुरू होने को लेकर एलान किया।

ऐलान होने के साथ लोगों ने आतिशबाजी और पटाखे चलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। इधर रमज़ान को लेकर शहर की तमाम मस्जिदों में साफ-सफाई, रोशनी और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर बीते एक सप्ताह से की जा रही तैयारियों को भी पूर्ण कर लिया गया है। रमजान शुरू होते ही शहर के बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। रोज से पहले होने वाली सहरी और शाम की इफ्तारी के लिए खान-पान की सामग्री की दुकानें सजकर तैयार हैं। शहर के जहांगीराबाद, बुधवारा, इब्राहिमपुरा,मोती मस्जिद शाहजहांनाबाद रॉयल मार्केट, काजी कैंप आदि क्षेत्रों में सेहरी और इफ्तार में उपयोग होने वाली खाने-पीने की चीजों से जुड़े अस्थाई बाजार गुलजार होने लगे हैं।

वही दूसरी और रमजान के राशन खरीदारी को लेकर भी पूरे दिन शहर के अधिकांश हिस्सों में भीड़ भाड़ लगी रही,लोगों ने अपनी जरूरत के मुताबिक महीने भर के सामान की खरीदारी की। इधर चांद दिखने के साथ ही शहर में सोशल मीडिया, फोन कॉल्स और व्यक्तिगत रूप से मिलकर रमजान की मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…