रजत रथ पर नदी सवार बटेश्वर की आज निकलेगी शाही बारात

ApniKhabar

भोपाल | श्री बड़वाले महादेव मंदिर सेवा समिति एवं ट्रस्ट के द्वारा कल महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित बाबा बटेश्वर की भव्य बारात प्रातः 10 बजे हजारों भक्तो की अगुवाई में निकाली जाएगी।

मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया कि शिव बारात में भगवान राधा कृष्ण द्वारा भोलेनाथ का पूजन, राम दरबार, माता अनुसुइया, ब्रह्मा, विष्णु, महेश, प्रदोष श्रृंगार एवं पहाड़ पर भूतेश्वर की झांकीआकर्षण का केंद्र रहेंगी।

बारात के दूसरे भाग में बटेश्वर भक्त मंडल एवं महिला मंडल का डमरु मंजीरा दल, आदिवासी नृत्य दल, बैंड, ओम नमः शिवाय मंडल का अखंड जाप और सबसे पीछे रजत रथ पर नंदी सवार दूल्हा बने बाबा बटेश्वर होंगे। मंदिर परिसर से बारात सिंधी मार्केट, जवाहर चौक जुमेराती, हनुमानगंज मंगलवारा, इतवारा, चिंतामन चौराहा, चौक लखेरापुरा से रात्रि 11 बजे भवानी मंदिर सोमवारा पहुंचेगी यहां वरमाला का आयोजन होगा। अर्ध रात्रि में बाबा बटेश्वर का मंदिर परिसर में पाणीग्रहण संस्कार किया जाएगा

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

नई दिल्ली: कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ApniKhabar

ApniKhabarप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में लगभग 33 हजार 500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे लगभग 18 हजार 300 करोड़ रुपये की दिल्ली…