महाशिवरात्रि पर घुमारवीं पहुंचे अनुराग ठाकुर, खाटू श्याम व महाशिव मंदिर में टेका माथा

ApniKhabar

बिलासपुर : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने घुमारवीं पहुंचकर खाटू श्याम मंदिर तथा महाशिव मंदिर में शीश नवाया। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और श्री श्याम से प्रदेश एवं क्षेत्र की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।

इसी दौरान अनुराग ठाकुर ने वहां उपस्थित शिव भक्तों और स्थानीय लोगों से आत्मीय भेंट की, मंदिर प्रबंधन समितियों व स्थानीय नागरिकों ने सांसद के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने कहा कि जनप्रतिनिधि का पर्व के दिन आम श्रद्धालुओं के बीच पहुंचना आस्था और विश्वास को और मजबूत करता है।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धता, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला महोत्सव है। उन्होंने देवभूमि हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। 

हारे का सहारा कामरू शयाम सेवा समिति के पदाधिकारियों से भेंट कर सांसद अनुराग ठाकुर ने उनकी सराहना की। उन्होंने कहा, “आप हिंदुत्व की भावना को जोड़ने का अत्यंत सराहनीय कार्य कर रहे हैं।” खासतौर पर समिति की युवा टीम को बधाई देते हुए ठाकुर ने कहा कि सनातन व हिंदू धर्म के प्रति जिस तरह युवा कार्य कर रहे हैं.

इससे स्पष्ट है कि युवा चेहरे धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसके बाद अनुराग ठाकुर बिलासपुर के देओली पंचायत के चमलोग स्थित राधा कृष्ण मन्दिर में भी पूजा अर्चना की ।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रिकांगपिओ में तीन दिवसीय जनगणना–2027 प्रशिक्षण शिविर का समापन

ApniKhabar

ApniKhabar किन्नौर, ‌हिमाचल प्रदेश उपायुक्त किन्नौर ‌डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज ‌तीन दिवसीय जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‌के ‌प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।…

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व को यूनेस्को सूची में शामिल कराने हुई कार्यशाला

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल वन्य जीव संस्थान देहरादून द्वारा ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क कंज़र्वेशन एरिया (जीएचएनपीसीए), साईरोपा कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में 2 दिवसीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन 15–16 मार्च को किया गया। कार्यशाला…