अनुभूति मेलोडी फॉरएवर : एक शाम सदाबहार गीतों के नाम 

ApniKhabar

भोपाल ।

संगीत प्रेमियों के लिए एक खास अवसर लेकर आ रहा है अनुभूति मेलोडी फॉरएवर। 

इस संस्था द्वारा शनिवार, 10 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे से कैंपियन स्कूल ऑडिटोरियम, अरेरा कॉलोनी, भोपाल में भव्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में साज और आवाज का बेहतरीन तालमेल सदाबहार गीतों के माध्यम से सुनने को मिलेगा। 

यह जानकारी संगीत-प्रेमी विशाल जोशी ने दी। 

उन्होंने बताया कि सुरमयी गीतों से भरे इस कार्यक्रम का शीर्षक “ROSHAN” रखा गया है। इसमें रोशन परिवार की समृद्ध और ऐतिहासिक संगीत विरासत को सुरों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। इस संगीतमय संध्या में अनुभूति मेलोडी फॉरएवर की टीम द्वारा मधुर, कालजयी और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी, जो श्रोताओं को भावनाओं और यादों की एक अनोखी यात्रा पर ले जाएगी।

कार्यक्रम में प्रस्तुत किए जाने वाले गीतों का चयन विभिन्न पीढ़ियों और संगीत शैलियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि हर आयु वर्ग के संगीत प्रेमी इस संध्या का भरपूर आनंद ले सकें। इस आयोजन का उद्देश्य संगीत के माध्यम से लोगों को जोड़ना और उन्हें एक यादगार अनुभव प्रदान करना है।

संगीत प्रेमियों से आग्रह है कि वे इस अविस्मरणीय संगीतमय शाम का हिस्सा बनें और सुरों की इस खूबसूरत यात्रा का आनंद लें।

सभी संगीत-प्रेमियों के लिए यह आयोजन नि:शुल्क है, आएं और गीतों भरी शाम का आनंद लें। 

– अमिताभ पाण्डेय

Related Posts

खंडवा- डुल्हार और देशगांव में “संकल्प से समाधान” शिविर आज

ApniKhabar

ApniKhabarनागरिकों को उनकी पात्रतानुसार शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले में “संकल्प से समाधान” अभियान जारी है। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन…

इंदौर ज़िले के महू से पटना के बीच 26 फरवरी से होली स्पेशल के रूप चलेगी पटना एक्सप्रेस

ApniKhabar

ApniKhabarहोली के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से होकर 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, जिससे इंदौर…