देश भर में खुलेंगे पशु औषधि केंद्र

ApniKhabar

केंद्र सरकार के पशु धन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत देश भर में पशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की तर्ज़ पर लागू की जाएगी। इन पशु औषधि केंद्रों पर पशुओं के उपचार के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल सकेंगी। ये केंद्र प्रत्येक विकासखंड स्तर पर खोले जाएंगा। इसी क्रम में अमरोहा में इस योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। अमरोहा की मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 आभा दत्त ने बताया कि योजना के संबंध में शासनादेश आ चुका है। पशु औषधि केंद्र खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क 5 हजार रुपए है। साथ ही आवेदन के लिए पात्रता की शर्तों में फार्मासिस्ट का पंजीकरण प्रमाण पत्र, ड्रग लाइसेंस और न्यूनतम 120 वर्ग फीट स्थान उपलब्ध होना अनिवार्य है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…