स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान दिया जाएगा

ApniKhabar

भोपाल।

अभिनव कला परिषद और मधुबन सामाजिक संस्था की ओर से आज 7 मार्च को सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में करुणा धाम आश्रम के गुरु पंडित सुदेश शांडिल्य, सांसद आलोक शर्मा, पूर्व मंत्री पी सी शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री विजयदत्त श्रीधर, पद्मश्री कैलाश चंद्र पंत, वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी राजेंद्र शर्मा , पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री नारायण व्यास वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास शुक्ल, नगर निगम भोपाल की महापौर मालती राय, आकाशवाणी के कार्यक्रम अधिकारी राजेश भट्ट, वरिष्ठ कवि राम वल्लभाचार्य दिनेश प्रभात, ऋषि श्रृंगारी, युवा कवि नीतेश व्यास, वंदना पांडेय, फोटोग्राफर हिमांशी शर्मा, रितेश दुबे, पत्रकार दीपक पगारे, शिवराज सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि साहित्य प्रेमी संस्कृति कर्मी और समाजसेवी उपस्थित रहे।


इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रहास शुक्ल, पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री नारायण व्यास को सम्मानित किया गया ।


इस अवसर पर वक्ताओं ने अभिनव कला परिषद के संस्थापक स्वर्गीय सुरेश तांतेड का पुण्य स्मरण किया।
इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा ने स्वर्गीय सुरेश तांतेड की स्मृति में राज्य स्तरीय सम्मान प्रारंभ करने की बात कही।


कार्यक्रम के दौरान महापौर मालती राय ने संगीत, साहित्य के क्षेत्र में सुरेश तांतेड स्मृति में पुरस्कार प्रारंभ किए जाने पर सहमति दी।


कार्यक्रम का संचालन संस्कृति प्रेमी उद्घोषक विनय उपाध्याय ने किया।


सम्मान समारोह के उपरांत रंग पंचमी के अवसर पर फूलों की होली खोली गई और सहभोज के साथ आयोजन का समापन हुआ।


कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन अतुल तांतेड ने किया।

– अमिताभ पाण्डेय

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

रामलला के दर्शन को पहुंचे दिग्विजय सिंह

ApniKhabar

ApniKhabar अयोध्या। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने आज अयोध्या पहुंचकर रामलला जी के दर्शन कर देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वे हनुमान गढ़ी भी पहुंचे…

व्यापमं घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का सीबीआई और राज्य शासन को आदेश

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली।  सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और राज्य शासन को आदेश दिया कि वह पूर्व विधायक और शिक्षाविद् पारस सकलेचा द्वारा व्यापम घोटाले पर की गई शिकायत संबंधी जांच और चार्जशीट…