नई दिल्ली: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के दौरान वे उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘नूतन न्याय संहिता’ विषयक राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और उसका अवलोकन भी करेंगे। इसके बाद अमित शाह भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।






