केरल में रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड आवंटन किया गया- अश्विनी वैष्णव

ApniKhabar

नई दिल्ली: आज प्रश्नकाल के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने मंत्रालय से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस बार आम बजट में केरल राज्य में रेलवे विकास के लिए रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। आवंटन तीन हजार सात सौ पचानवे करोड़ रुपये है, जो कांग्रेस के समय के आवंटन से दस गुना अधिक है।

साथ ही तिरूर रेलवे स्टेशन के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्लेटफ़ॉर्म की लंबाई बढ़ाना, प्लेटफ़ॉर्म को मानक उच्च स्तर की ऊंचाई पर बनाने जैसे कई कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना का हिस्सा हैं। साथ ही अब तक एक हजार तीन सौ स्टेशनों में से लगभग एक सौ सत्तर स्टेशनों को पूरा कर लिया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

क़तर से 1100 भारतीय आज भारत रवाना

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली: क़तर में फंसे भारतीयों की घर वापसी तेज़ हो गई है। आज क़तर एयरवेज़ की उड़ानों से करीब 1100 भारतीय नई दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और अन्य शहरों के…

अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने भरा जमानती बॉन्ड

ApniKhabar

ApniKhabar नई दिल्ली दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपमुक्त किए गए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को राउज एवेन्यू स्थित सीबीआई की…