कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) – द्वितीय मध्यप्रदेश ग्वालियर द्वारा इंदौर संभाग के कोषालय के आहरण संवितरण अधिकारियों एवं अभिदाताओं के लिए गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिए जी.पी. एफ. शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जिला कोषालय अधिकारी मानसिंह डामर द्वारा कार्य की सुविधा के दृष्टिगत धार जिले के अंतर्गत आने वाले समस्त आहरण संवितरण अधिकारियों एवं अभिदाताओं से अनुरोध किया है कि गुमशुदा कटौतियों एवं अप्रविष्ट मदों के निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज तैयार कर 18 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय इन्दौर के कक्ष क्रमांक-112 में उपस्थित रहे।
आजीविका मिशन के भ्रष्ट अफसरों को कौन बचा रहा है ?
भोपाल। मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों को बचाया जा रहा है। इस मामले में राज्य आर्थिक अपराध अनुसंधान संस्थान ई ओ डब्लू द्वारा प्रकरण दर्ज कर…

