पश्चिम बंगाल में संदेशखाली कांड का मुख्य आरोपी आलिम मोल्ला गिरफ्तार

ApniKhabar

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली कांड के मुख्य आरोपी आलिम मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी आलिम मोल्ला पर शेख शाहजहां के खिलाफ दर्ज कई मामलों के महत्वपूर्ण गवाह भोला घोष की योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने की कोशिश का आरोप है।

​बीती 10 दिसंबर को जब भोला घोष बशीरहाट उप-मंडल अदालत जा रहे थे, तब बसंती हाईवे पर एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इस घटना में भोला घोष के छोटे बेटे और ड्राइवर की मौत हो गई थी, जबकि भोला घोष किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे थे। ​

इस मामले में भोला घोष ने न्याजात थाने में एफआईआर दर्ज कराई। FIR में आठ लोगों के नाम शामिल थे। उस एफआईआर में पहला नाम आलिम मोल्ला का ही था। भोला घोष का दावा था कि दुर्घटना के समय आलिम ही ट्रक चला रहा था। घटना के 11 दिन बाद पुलिस ने आलिम को गिरफ्तार कर लिया है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…

अमित शाह का आरोप: TMC ने राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल का किया अपमान

ApniKhabar

ApniKhabarकेंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज कहा कि पश्चिम बंगाल की TMC सरकार ने प्रोटोकॉल की खुलेआम अनदेखी करते हुए भारत के राष्ट्रपति का अपमान कर आज अपने…