खंडवा – विश्व ध्यान दिवस पर मध्य प्रदेश पुलिस की अभिनव पहल

ApniKhabar

कल रविवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस जवानों को तनावमुक्त रखने और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल की शुरुआत की गई। पुलिस महानिदेशक  कैलाश मकवाना के निर्देश पर खंडवा जिले के समस्त थानों और पुलिस चौकियों में साप्ताहिक हार्टफुलनेस ध्यान सत्र प्रारंभ किए गए। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन सहित जिलेभर में ध्यान सत्र आयोजित हुए, जिन्हें पुलिस मुख्यालय भोपाल एवं हार्टफुलनेस संस्था कान्हा शांति वनम, हैदराबाद से जूम के माध्यम से लाइव प्रसारित किया गया। पुलिस लाइन खंडवा के उमंग गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ मानसिक शांति और तनाव प्रबंधन को सुदृढ़ करना है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे

ApniKhabar

ApniKhabar मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक…

इंडिगो ने दुबई उड़ानों पर जारी की नई एडवाइजरी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली  इंडिगो ने मध्य पूर्व में बदलती स्थिति को देखते हुए दुबई के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि मौजूदा…