इंदौर में वेस्ट टू वेल्थ पहल, देवगुराड़िया में प्लांट्स भूमिपूजन

ApniKhabar

इंदौर नगर पालिक निगम ने स्वच्छता और सतत विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए देवगुराड़िया ट्रेंचिंग ग्राउंड पर नवीन परियोजनाओं का शुभारंभ किया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मृत पशुओं के वैज्ञानिक निपटान हेतु अत्याधुनिक प्लांट, नया फायर स्टेशन तथा अनुपयोगी कपड़ों के वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट का भूमि पूजन किया। महापौर ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इंदौर ने वेस्ट मैनेजमेंट को नेक्स्ट लेवल तक पहुँचाया है। अनुपयोगी कपड़ों से धागा बनाने और एनिमल वेस्ट के पर्यावरण अनुकूल निपटान जैसे नवाचार शहर को वेस्ट टू वेल्थ की दिशा में आगे बढ़ाएंगे। पी.पी.पी. मॉडल पर स्थापित यह वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा, जिससे निगम को 1 लाख 75 हजार रुपये प्रतिमाह राजस्व प्राप्त होगा।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…