राज्यसभा में विनियोग संख्या-4 विधेयक पर चर्चा

ApniKhabar

राज्यसभा में आज विनियोग संख्या-4 विधेयक पर चर्चा शुरू हुई। यह विधेयक वित्त वर्ष 2025-26 की सेवाओं के लिए भारत की संचित निधि से कुछ अतिरिक्त धनराशि के भुगतान और विनियोग को अधिकृत करने का प्रावधान करता है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सदन में यह विधेयक पेश किया।

भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम तिवारी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 40 खरब डॉलर से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि भारत में निवेश पर अत्यधिक कर लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में दीर्घकालिक निवेश को अल्पकालिक अटकले माना जा रहा है, जिसे बदलने की आवश्यकता है।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

टी.आई.टी. कॉलेज में ‘प्लेसमेंट डे’ समारोहपूर्वक मना

ApniKhabar

ApniKhabarराज्यपाल श्री पटेल ने मंगलवार को स्वशासी संस्थान टेक्नोक्रेट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (टी.आई.टी.) के वार्षिक ‘प्लेसमेंट डे’ समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का…

गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में ‘बाल प्रबोधन सत्र’ की शुरुआत, स्वास्थ्य परीक्षण के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष जोर

ApniKhabar

ApniKhabarभोपाल।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन एवं गायत्री शक्तिपीठ भोपाल के नेतृत्व में रविवार को गायत्री शक्तिपीठ परिसर में बाल प्रबोधन सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र…