धर्मेन्‍द्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया, नेताओं ने व्‍यक्‍त की संवेदना

ApniKhabar

जाने-माने नेता और पूर्व सांसद धर्मेन्‍द्र के लिए उनके परिवार ने आज नई दिल्‍ली में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला, गृहमंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी के अध्‍यक्ष जे०पी० नड्डा, कई केन्‍द्रीय मंत्री, दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता और सांसदों ने प्रार्थना सभा में हिस्‍सा लिया और धर्मेन्‍द्र की पत्नी तथा सांसद हेमा मालिनी, बेटियों ईशा और आहना देओल के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि अपने बेमिसाल अभिनय, विनम्र व्यक्तित्व और जनसेवा की प्रबल भावना से धर्मेंद्र ने कई पीढ़ियों के दिलों को स्‍पर्श किया है। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र की सिनेमा की समृद्ध विरासत लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धर्मेंद्र ने फिल्म उद्योग में ऐसे समय प्रवेश किया जब न तो इतना पैसा था और न ही आज जैसी विलासिता थी। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम और समर्पण के बल पर धर्मेंद्र ने यह मुकाम हासिल किया।

श्री शाह ने बताया कि धर्मेंद्र को 1997 में फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। गृह मंत्री ने कहा कि बिना किसी दाग ​​के 60 साल का करियर पूरा करना यह दर्शाता है कि वे कितने सरल हृदय के थे।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे०पी० नड्डा ने कहा कि धर्मेंद्र एक छोटे से गांव से उठकर अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म जगत में योगदान के अलावा, उन्होंने भाजपा सांसद के रूप में समाज और राष्ट्र की सेवा भी की। श्री नड्डा ने कहा कि अपार सफलता के बावजूद, धर्मेन्‍द्र हमेशा जमीन से जुड़े रहे।

Editor

I am a journalist having over 25 years of experience in journalism. Having worked for several national dailies and as correspondent in All India Radio, I am currently working as a freelancer.

Related Posts

मुख्यमंत्री नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे

ApniKhabar

ApniKhabar मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री संस्कृति सदन में राष्ट्रीय विधिक…

इंडिगो ने दुबई उड़ानों पर जारी की नई एडवाइजरी

ApniKhabar

ApniKhabarनई दिल्ली  इंडिगो ने मध्य पूर्व में बदलती स्थिति को देखते हुए दुबई के लिए अपनी उड़ान सेवाओं को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि मौजूदा…